उत्तराखंड
जनमंच के जल अधिकार सम्मेलन में शामिल संगठनों ने केंद्र सरकार को चेतावनी
दी है यदि 28 अप्रैल तक विष्णुगाड-पीपलकोटी, लोहारीनाग पाला,पाला मनेरी और
भैंरों घाटी पन बिजली परियोजनाओं पर निर्माण कार्य कराने के आदेश जारी
नहीं किए गए तो बद्रीनाथ के कपाट खुलने के दिन 29 अप्रैल को बद्रीनाथ राजमार्ग
पर पीपलकोटी के समीप दो घंटे का सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा और इसी दिन
बद्रीनाथ दर्शन को पहुंच रहे शंकराचार्य समेत परियोजना विरोधी संतों का
बद्रीनाथ राजमार्ग पर कौड़िया में घेराव किया जाएगा। जल अधिकार सम्मेलन में
शामिल अन्य प्रस्तावों मे परियोजना प्रीाावितों और विस्थापितों की
समस्यायें सुलझाने के लिए एक अर्द्ध न्यायिक आयोग गठित करने और टिहरी बांध
विस्थापितों के कल्याण के लिए आठ सौ करोड़ रुपयेकी शुरुआती धनराशि से
कल्याण कोष स्थापित करने की मांग की है।
http://janpakshindia.blogspot.in/2012/04/uttrakhand-janmanch-calls-for-agitation.html
http://janpakshindia.blogspot.in/2012/04/uttrakhand-janmanch-calls-for-agitation.html
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें