सोमवार, दिसम्बर 12, 2011

अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक संपन्न

अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा कि राष्ट्रीय
कार्यकारणी कि बैठक पटियाला, पंजाब में सफलता पूर्वक संपन्न हुई ! बैठक में
मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव श्री मनमोहन दुदपुड़ी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,
डॉ. विहारी लाल जालंधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शम्भू प्रसाद पोखरियाल,
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता भट्ट,राष्ट्रीय मुख्य संगठन सचिव श्री
अनिल चन्द्र जोशी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव चन्दन सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय संगठन
सचिव श्री कैलाश नौटियाल, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेंद्र घिल्डियाल, राष्ट्रीय
सचिव श्री के.एस.रौधियाल, राष्ट्रीय सचिव विनोद नौटियाल और 1) पंजाब प्रदेश
अध्यक्ष, श्री ज्ञानदेव घंश्याली 4) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, श्री जय सिंह
रावत, 3 ) महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव, श्री बिशन सिंह अधिकारी, 4 ) उत्तराखण्ड
प्रदेश अध्यक्ष, श्री शिशुपाल सिंह नेगी, 5 ) चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, श्री
दिनेश राणा, चंडीगढ़ प्रदेश श्री विजय सिंह रावत, 6 ) राजस्थान प्रदेश महासचिव
श्री प्रहलाद अधिकारी, 7 ) हिमांचल प्रदेश अध्यक्ष, श्री चन्द्र प्रकाश
गैरोलाऔर उनके महासचिव समेत विभिन्न प्रदेशो आये राष्ट्रीय कार्यकारणी के
सदस्य,
पंजाब प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारी बैठक मे उपस्थित हुए|
बैठक के मुख्य विषय निम्नलिखित थे!
1.1) पिछेले तीन वर्षो में किये गये महासम्मेलनों/बैठकों की समीक्षा !
2.1) महासभा को गति देने हेतु आगे की दिशा और दशा तय करना !
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रभारी श्री शम्भू प्रसाद पोखरियाल जी कि अध्यक्षता में उपरोक्त बिन्दुवो पर दो सत्रों में विस्तृत चर्चा हुई और चर्चा होने के पश्चात सर्वसम्मति से महासभा को गति देने हेतु और 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशानिर्देशानुसार एक 5 सदस्यों की टीम को अगली कार्यकारणी के गठत हेतु जिम्मेदारी दी गई! यह 5
सदस्यीय आयोग 3 महीने के अन्दर संविधानिक प्रक्रिया के अनुसार एक साधारण सभा की बैठक करेगा! महासभा के सभी आजीवन और सामान्य सदस्य साधारण सभा में अपेक्षित होंगे! केंद्रीय कार्यकारणी का गठन साधारण सभा द्वारा किया जायेगा! महासभा के
संविधान की धारा 9 (1 ) के अनुसार केंद्रीय कार्यकारणी का पदाधिकारी आजीवन सदस्य होना अनिवार्य है! अगली गठन की प्रकिया पूर्ण होने तक पुरानी केंद्रीय कार्यकारणी कार्यवाहक के रूप में कार्य करती रहेगी!

केंद्रीय कार्यकारणी गठन हेतु 5 सदस्यों का निर्वाचन दल निम्नलिखित है:-
 श्री शम्भू प्रसाद पोखरियाल: संयोजक
1) डॉ. विहारी लाल जालंधरी
2) श्री राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल
3) श्री अनिल चन्द्र जोशी
4) श्री ज्ञानदेव  घंश्याली
5 ) श्री शिशुपाल सिंह नेगी
राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव भी निर्वाचन दल के सदस्य होंगे!

द्वारा-- चन्दन सिन्ह बिष्ट
राष्ट्रीय कार्यालय सचिव एवं मिडिया प्रभारी
अखिल भारतीय उत्तराखन्ड महासभा
MO: 9818520979 ,9958095186 *

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...